दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज अधारताल थाने के अंतर्गत , गोलू यादव पर सोनू उर्फ चूहा ने गोली चलाई। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई। जब चूहा ने गोली चलाई तो गोलू नीचे झुक गया जिससे वह बाल बाल बच गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और चूहा को ढूँढ़ने में जुटी है। दोनों युवकों पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।