दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। डबल मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान अभियुक्त मुकुल से की जा रही पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, मुकुल सेक्स के मामले में मानसिक रूप से बीमार था और उसने कई बार लड़की का यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने मुकुल को हत्या की जगह पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट किया। इस दौरान मुकुल से पूछताछ में सामने आया कि उसने 75 दिनों में 38 बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इनमें से कई बार लड़की की सहमति नहीं होने पर उसे डराया धमकाया भी गया।
लड़की ने स्वीकार किया कि हत्या के पहले भी मुकुल ने उसे कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। हत्या के बाद, मुकुल ने फरारी के दौरान भी कई बार लड़की के साथ संबंध बनाए। उसने होटल, बस और ट्रेन जैसी जगहों पर भी उसका यौन शोषण किया।
क्योंकि लड़की नाबालिग है, इसलिए मुकुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत बलात्कार का मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस अभी परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है।
हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी को जप्त करने के लिए पुलिस की एक टीम बेंगलुरु रवाना होगी।