Politics: भाजपा ने राज्यों के प्रभारियों-सह प्रभारियों के नाम का किया ऐलान, जानें किन-किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। देश में अभी लोकसभा चुनाव का संग्राम खत्म हुआ है। राजनीतिक पार्टियां अब विधानसभा चुनाव की ओर अपनी पैनी नजर बनाकर तैयारी में लग गई है। भाजपा ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभारियों और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा की है।

बात अगर बिहार की करें तो पार्टी ने बिहार में विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं, जबकि सांसद दीपक प्रकाश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिए तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया है। तो आईए जानते है कि बाकी के राज्यों में बीजेपी ने किन-किन नामों पर चुनावी दाव खेला है।

मध्य प्रदेश में डॉ महेंद्र सिंह पर भरोसा

मध्य प्रदेश की बात करें तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ महेंद्र सिंह (एमएलसी) को मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाया है। वहीं सतीश उपाध्याय बीजेपी के सह प्रभारी बनाए गए हैं।

बिहार में विनोद तावड़े

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार और विनोद तावड़े पर दाव खेला है और महाराष्ट्र की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया है। जानकारी के लिए बता दें कि तावड़े महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री के साथ-साथ मुंबई महानगर भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तावड़े के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज है। बिहार से पहले विनोद तावड़े के पास हरियाणा की जिम्मेदारी थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post