दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। इंदौर रोड पर स्थित प्लेटिनम गोल्ड कॉलोनी में मार्निंग वॉक कर रहे लोगों को शनिवार सुबह एक 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। इतने बड़े अजगर को देखकर लोग दंग रह गए और तुरंत फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी।
फॉरेस्ट विभाग की टीम, जिसमें रेंजर जेपी मिश्रा और वन रक्षक अनुराग रोकड़े शामिल थे, मौके पर पहुंची और मलखान रैकवार की सहायता से अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। अजगर को पकड़ने के बाद उसे एक थैली में रखा गया और फिर टिटगांव के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
यह घटना इस कॉलोनी में पहली बार नहीं हुई है। पहले भी यहां से रसेल वायपर जैसे खतरनाक सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है। प्लेटिनम गोल्ड कॉलोनी में बड़े-बड़े पेड़ों के कारण यह क्षेत्र जंगल जैसा बन गया है, जिसके चलते यहां अक्सर जीव-जंतुओं का दिखाई देना आम हो गया है। फिलहाल, रेस्क्यू किए गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है, जिससे कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली है।
Tags
madhya pradesh
