MP News: भाजपा नेता को जेल, पार्टी कार्यक्रम में हंगामा और अभद्रता के आरोप में हुई कार्रवाई

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह को अटल बिहारी सुशासन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हंगामा और अभद्रता करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे, जब हीरेंद्र ने कार्यक्रम में पहुंचकर गाली-गलौज और बदसलूकी शुरू कर दी। 

सीएम डॉ. मोहन यादव के ओएसडी लोकेश शर्मा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन हीरेंद्र बहादुर सिंह ने हंगामा जारी रखा। इस घटना के बाद, लोकेश शर्मा के सहायक नायब तहसीलदार ने कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। 

भाजपा नेता

कोर्ट ने उन्हें तुरंत नोटिस जारी कर थाने बुलाया, लेकिन हीरेंद्र के अनुपस्थित रहने पर एसीपी कोर्ट ने रविवार को उन्हें जेल भेज दिया। इस घटना से भाजपा में हड़कंप मच गया है और इसे लेकर चर्चाएं जारी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post