दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में रविवार सुबह एक श्रद्धालु के साथ हुई चोरी ने सबको चौंका दिया है। राजस्थान के उदयपुर निवासी अरविंद सिंह चुंडावत के साथ यह वारदात हुई, जिन्होंने अपनी क्रेटा कार को प्रसादालय के पास डैम रोड पर पार्क किया था। दर्शन के दौरान घात लगाए बदमाश ने कार के ड्राइवर साइड के कांच को तोड़कर चार तोला सोना और सवा लाख रुपये नकद चुरा लिए।
चोरी हुए सामान में एक पीला कलर का लेडीस पर्स शामिल है, जिसमें दो सोने की अंगूठियां और दो सोने के कान के झूमके थे। इसके अलावा, एक लाख 5 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल, दो डेबिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक वोटर आईडी भी चोरी हो गई है।
मांधाता पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ओंकारेश्वर में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है, फिर भी इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
