Jabalpur News: शेमरॉक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पूरे देश की तरह जबलपुर में भी 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के मदन महल स्थित कृपाल चौक पर स्थित शेमरॉक किड्स केयर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की संचालिका सीमा सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाकर बच्चों ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर स्कूल के छोटे बच्चों से लेकर कक्षा तीन तक के छात्रों ने आजादी से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने "मेरी देश की धरती", "आयो रे आयो रे मेरा ढोलना", और "जलवा तेरा जलवा" जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की झांकियां भी प्रस्तुत कीं, जिनमें देश के वीर सपूतों के बलिदानों को याद किया गया। 


स्कूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस मौके पर बच्चों को मिष्ठान और गिफ्ट भी वितरित किए गए। सीमा सिंह चौहान ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस दिन का वास्तविक अर्थ क्या है और हमारे देश की आजादी के पीछे किन वीर सपूतों का बलिदान छिपा है। 

स्वतंत्रता दिवस की इस भव्य आयोजन में सभी टीचर और बच्चे आजादी के रंग में रंगे नजर आए, जिससे शेमरॉक स्कूल में देशभक्ति की गूंज सुनाई दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post