Jabalpur News: वन्यप्राणियों के शिकार के वीडियो वायरल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: एसटीएसएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सोशल मीडिया पर वन्य प्राणियों के शिकार के वीडियो और फोटो वायरल किया करता था। इस गिरोह के सदस्य वन्य प्राणियों का शिकार करने के बाद उनकी खाल और सींग के साथ फोटो खिंचवाते थे। एसटीएसएफ ने नागपुर के रहने वाले चार आरोपियों - राजा शरीफ, आमिर अजीज उर्फ अत्तू भाई, जाफर खान, और शादाब खान को गिरफ्तार किया है। 

जांच के दौरान पाया गया कि यह गिरोह मध्य प्रदेश के सिवनी और बरघाट के जंगलों में सक्रिय था, जहाँ वे सांभर, चीतल, और नीलगाय का बंदूक से शिकार करते थे और फिर इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। 

मुख्य आरोपी राजा शरीफ, जो नागपुर का निवासी है, शिकार करता था जबकि उसके साथी आमिर अजीज, जाफर खान, और शादाब खान मोबाइल से वीडियो और फोटो लेते थे। एसटीएसएफ ने इनसे कई वीडियो और फोटो जब्त किए हैं। 

पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का सरगना राजा शरीफ है, जो पिछले कई महीनों से मध्य प्रदेश में सक्रिय था और रात के समय जंगली जानवरों का शिकार करता था। 

चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post