Jabalpur Breaking News: जबलपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां ; देखे लिस्ट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लंबे इंतजार के बाद जबलपुर में जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी इस सूची में कुल 51 सदस्यों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित कार्यकारिणी में संगठन महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रितेश गुप्ता “बंटी” को सौंपी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर आरिफ बेग को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सरबजीत सिंह रील, मनीष चंसोरिया, संजय अहिरवार, नेम सिंह, अजय रावत, सैयद जमीलउद्दीन (ठाकरे), हुकुम चंद जैन, आलोक गुप्ता, सुबोध पहाडिया और संजय उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है।

महासचिव पद पर डिक्की जॉन, रवीन्द्र कुशवाहा, उमेश लोधी, मुकेश सराफ, अमर चंद बाबरिया, सचिन वाजपेई, निर्मल जैन, आरिफ सिद्दीकी, पंकज निगम, पुष्कल शर्मा, राजेश दीवान, अनिल मिश्रा “मिंटू”, अरविंद तिवारी “अन्नू”, रंजीत ठाकुर और मोनू अग्रवाल “संदीप” को शामिल किया गया है।

सचिव पद के लिए जारी सूची में राज शुक्ला, श्रेष्ठ ठाकुर, निशा ओझा, सीमा तिवारी, जयंत मिश्रा, बालकृष्ण सोनकर “सोनू”, शिशिर नन्होरिया, कलीम खान, जुम्मन सेन “प्रवेंद्र”, शक्ति चौकसे, सीमान्त चौहान, केशव कोरी, सोहन गुप्ता “सोनू”, मिथुन शिवहरे, आसिफ कुरेशी, सुधीश जैन, मोहम्मद अल्तमस, असलम खान, अखिलेश शर्मा और ललित कोटबानी को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं प्रवक्ता के रूप में रिजवान अली कोटी और प्रवेंद्र चौहान को नियुक्त किया गया है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर विष्णु विनोदिया और सैयद मुख्तार अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची में जबलपुर शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। चयन प्रक्रिया में जाति, वर्ग और अनुभव का संतुलन रखते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस, युवक कांग्रेस और NSUI से जुड़े पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post