दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सखी शहंशाह संत बाबा आसूदाराम साहिब जी के 64वें निर्वाण महोत्सव के आगमन के अवसर पर 15वें सखी चालीहा साहिब का आयोजन जबलपुर में किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम, लखनऊ से संतज़ादा साईं मोहन लाल साहिब जी का आगमन जबलपुर नगर में हो रहा है।
संगत के लिए दर्शन एवं सत्संग का लाभ उठाने हेतु कल, दिनांक 8.8.2024, गुरुवार को संध्या 8 बजे से बड़ी ओमती स्थित झूलेलाल मंदिर में सखी बाबा जी की धुनी साहिब का पाठ एवं सत्संग का आयोजन रखा गया है।
संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति, जबलपुर द्वारा संगत से नम्र विनती है कि वे समय का ध्यान रखते हुए संत दर्शन एवं सत्संग का लाभ उठाएं।
इस विशेष आयोजन में सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संत बाबा के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
Tags
jabalpur
