दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गुरूद्वारे गोरखपुर गुरूनानक दरबार में अरदास कर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह युवा विचार मंच ने अपने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। मंच के अध्यक्ष तजिंदर सिंह टीटू और सचिव डिम्पी बिन्द्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के इस पवित्र माह में वृक्षारोपण धरती का सबसे प्यारा सिंगार है।
उन्होंने कहा कि धरती हमें हर चीज अपनी गोद से प्रदान करती है और हमसे कुछ नहीं माँगती। पर यदि हरियाली बढ़ाने में हम अपना योगदान किसी भी रूप में दें, तो इससे अच्छा कोई नेक कार्य नहीं हो सकता। इसी विचारधारा पर मंच ने श्री गुरूनानक दरबार गोरखपुर में मत्था टेककर अरदास की और हाऊबाग के पास वृक्ष लगाकर अपने वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
इस महाअभियान के दौरान मंच के अध्यक्ष तजिन्दर सिंह टीटू, सचिव डिम्पी बिन्द्रा, काके आनंद, गुरुद्वारे के प्रधान राजेन्द्र सिंह छाबड़, प्रिंस सलूजा, मिक्की अहूजा, बलजीत सिंह भट्टी, गुरूद्वारे के प्रधान ग्रंथी हरजीत सिंह, टीटू जस्सल, अशोक राजपूत, भागचंद भईया, रजिन्दर सिंह भारज और गुरूदेव सिंह समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
Tags
jabalpur
