MP News: भारी बारिश का दौर फिर शुरू, मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में जबलपुर सहित 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई

File Photo
दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। एक दिन के विराम के बाद भारी बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 3 घंटे में करीब एक दर्जन जिलों में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में सतना, मैहर, सिवनी, सीधी, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंडला, मऊगंज, पन्ना, पांढुर्णा, और उमरिया शामिल हैं। यहां कई स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post