दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में पुलिस महकमे में एक बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार और एक एसआई सहित कुल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीधे आईजी कार्यालय से की गई है। मामले में सामने आया है कि थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 200 ग्राम गांजा जब्त करने के मामले में गलत कार्रवाई की थी। इसकी शिकायत सीधे आईजी कार्यालय में की गई, जिसके बाद जांच कर यह सख्त कदम उठाया गया। यह भी जानकारी मिल रही है कि शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास इसलिए नहीं की गई, क्योंकि शिकायतकर्ताओं को आशंका थी कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होगी।
Tags
jabalpur
