MP News: इंदौर से उज्जैन आकर लूट करने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, 3.5 लाख रुपए का माल जब्त

दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। पुलिस ने इंदौर से आकर लूट उज्जैन में घटनाओं को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने हाल ही में उज्जैन में दो लूट की घटनाएं की थीं और पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों से लूट का माल, जिसमें मोबाइल, मंगलसूत्र और मोटर साइकिल शामिल हैं, कुल मिलाकर 3.5 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। 

गिरफ्तारी का विवरण

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। ये बदमाश इंदौर और दिल्ली में भी लूट की कई वारदातें कबूल चुके हैं। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में थाना नीलगंगा, नानाखेड़ा और साइबर सेल की टीमों ने इनकी गिरफ्तारी की। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों को बड़नगर रोड पर मोहनपुरा गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान

- करण (19) निवासी बाणगंगा, इंदौर

- विशाल सिंह (19) गोविन्द नगर, खारचा, इंदौर

- दीपेश (31) गोविन्द नगर, इंदौर

- ओम (18) हीरानगर, इंदौर

- अभिषेक (20) गोविन्द नगर, इंदौर

- रोशन सिंह (19) निवासी फरीदाबाद, हरियाणा

- बाबू (20) यादव नगर, बाणगंगा, इंदौर

पुलिस से बचने की कोशिश में दो आरोपियों को पैर में चोटें आई हैं। 

वारदात का तरीका

जांच में पता चला है कि ये बदमाश रात में इंदौर से बाइक पर सवार होकर उज्जैन आते थे और सुबह के समय, जब लोग मॉर्निंग वॉक पर होते हैं और सड़कों पर भीड़ कम होती है, तब लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद ये तुरंत इंदौर भाग जाते थे। 

इन आरोपियों के खिलाफ इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी और हफ्ता वसूली के कई अपराध पहले से दर्ज हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post