दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। यह चुनाव धारा 370 के हटने के बाद पहली बार हो रहे हैं, जो कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई समय सीमा के अनुसार 30 सितंबर तक चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया था। साथ ही, संभावना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।
Tags
madhya pradesh
