MP News: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ ASI, 50 हजार की मांग पर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

दैनिक सांध्य बन्धु छिंदवाड़ा। कोतवाली थाने से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून के रक्षक ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जितेन्द्र यादव को एक मामले को रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

फरियादी दुर्गेश सोनी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत में बताया कि ASI यादव ने उनके खिलाफ एक सुपारी देने का प्रकरण दर्ज किया था और उसे कोर्ट में पेश न करने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। दुर्गेश सोनी ने इस संबंध में लोकायुक्त से शिकायत की, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। 

लोकायुक्त की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और आवेदक को रिश्वत के पैसे देने के लिए भेजा। जैसे ही ASI यादव ने 50 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के दौरान लोकायुक्त टीम भगवा गमछा डालकर आई थी, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। नोटों को जब्त करने के बाद, ASI के हाथ धुलवाए गए, जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया, यह साबित करते हुए कि उसने रिश्वत ली थी। 

इस कार्रवाई में लोकायुक्त के डीएसपी दिलीप झरबडे और अन्य टीम सदस्य शामिल थे। मामला अभी भी जारी है और आरोपों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post