Jabalpur News: कबीर भटनागर ने कराटे में जीते तीन गोल्ड मेडल, आर्मी पब्लिक स्कूल के 10 वर्षीय छात्र की बड़ी उपलब्धि

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल के 10 वर्षीय छात्र कबीर भटनागर ने कराटे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29वीं जिला कराटे ओपन चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। कबीर की यह सफलता न केवल उनके स्कूल बल्कि उनके परिवार के लिए भी गर्व का विषय है। 

कबीर ने पांच साल की उम्र से ही कराटे की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी और अब तक भोपाल, दिल्ली और नागपुर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। 

कबीर के पिता, जो आर्मी में अधिकारी हैं, ने बताया कि कबीर शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि रखते थे। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शीला पांडे ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कबीर सहित कई और छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और स्कूल का नाम रोशन किया। 

कबीर के माता-पिता और कोच उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। कबीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, स्कूल और कोच को दिया और कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और भी कठिन परिश्रम करने और कराटे में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post