Jabalpur News: कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता और हत्या के विरोध में जबलपुर भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। 

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं और सरकार इन्हें रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की गई, उसके बाद भी दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। 

महिला मोर्चा ने मांग की कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। इस कैंडल मार्च में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, प्रथम अध्यक्ष रिंकू विज, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूपा राव, पार्षद मधुबाला राजपूत, मालती चौधरी, रेनू करी, पूर्व पार्षद दुर्गा उपाध्याय, ममता तिवारी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post