Jabalpur News: मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर ठगी, ना नौकरी मिली ना ठहरने का ठिकाना

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रद्दी चौकी गोहलपुर क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय मोहम्मद इमरान अंसारी के साथ मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर 90 हजार रुपए की ठगी की गई। इमरान ने गोहलपुर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि स्थानीय एजेंटों ने उससे मलेशिया में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा कर पैसे लिए, लेकिन न वहां नौकरी मिली और न ही रहने की जगह। 

इमरान के अनुसार, जबलपुर के इस्ताक और सलीम नामक दो एजेंटों ने उसे मलेशिया भेजा, जहां पहुंचने पर उसे बैंकॉक में बिना किसी ठिकाने के छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है। 

इमरान ने बताया कि उसे 45,000 रुपए मासिक वेतन और 8 घंटे के काम का लालच देकर मलेशिया भेजा गया था। इस ठगी के कारण उसने एक महीने तक परेशानियों में गुजारा किया और अंततः वापस जबलपुर लौट आया। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी कई मामले सामने आ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post