MP News: पुलिस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत, राज्य के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को उनके स्वयं के निवेदन या स्वय के व्यय पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख दर्शित इकाई में स्थानांतरित किया गया है। 

तबादला आदेश के अनुसार, महावीर सिंह वर्मा, कार्यवाहक उप निरीक्षक, को जिला इंदौर (ग्रामीण) से पीटीसी इंदौर भेजा गया है। इसी तरह, कोमेन्द्र गौतम को जिला जबलपुर से जिला सिवनी, सुशील कुमार तिवारी को जिला शहडोल से जिला मैहर, शाकिर अली को जिला शिवपुरी से जिला दतिया, और रूद्र प्रताप सिंह जादौन को जिला श्योपुर से जिला भोपाल (शहर) स्थानांतरित किया गया है।

गौरव राजौरिया को जिला ग्वालियर से जिला निवाड़ी और मनोज वास्केल को जिला सागर से जिला बड़वानी भेजा गया है। 

स्थानांतरित अधिकारियों का जिले के अंदर कार्य आवंटन संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। इस हेतु संबंधित निर्देश मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, और पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्रों में दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार, स्थानांतरण नीति 2021 के बिंदु 42 के अनुसार अधिकारियों को समयावधि में कार्यमुक्त किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी निलंबन में हैं, तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए इस संबंध में तत्काल इस कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post