दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नायक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड एडवांस हार्ट सेंटर में पांच दिवसीय निशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में हैदराबाद के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हर्ष रेड्डी द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया।
निशुल्क परीक्षण और सेवाएं
शिविर में मरीजों के ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल और HB1C की निशुल्क जांच की गई। शिविर का आयोजन मंगलवार, 27 अगस्त 2024 से शनिवार, 31 अगस्त 2024 तक किया गया है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलता रहेगा। मरीज इस शिविर का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं।
शिविर में विशेषज्ञों का योगदान
शिविर में डॉक्टर स्पर्श नायक, डॉक्टर तिशा नायक, डैनी नायक, डॉक्टर स्वराज नायक, डॉक्टर ऋचा, आशीष वर्मा और के.के. यादव का विशेष सहयोग रहा। यह शिविर गोल बाजार के पास स्थित हॉस्पिटल में आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों की टीम ने हृदय रोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मरीजों को परामर्श और इलाज मुहैया कराया।
Tags
jabalpur
