Jabalpur News: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्वतंत्रता दिवस पर मॉडल स्कूल में बच्चों के साथ किया मध्यान भोजन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर के मॉडल स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर मध्यान भोजन ग्रहण किया। इस खास मौके पर उनके साथ सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, कलेक्टर दीपक सक्सेना, और सभी अपर कलेक्टर एवं एसडीएम भी उपस्थित थे। बच्चों के साथ भोजन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post