MP News: दो पक्षों के बीच विवाद, बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, मारपीट में 10 घायल

दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। टिटगांव में गुरुवार सुबह दो वर्गों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की शुरुआत एक वर्ग के युवक द्वारा बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप से हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विवाद के बाद आरोपियों ने दूसरे वर्ग के घरों में घुसकर मारपीट की, जिसमें लाठी, डंडे और तलवारों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान महिलाएं भी इस हिंसा की चपेट में आ गईं।

घायलों में एक वर्ग से बसु बाई, मीरा बाई, कमल सिंह, मिश्री लाल और अनिल शामिल हैं, जबकि दूसरे वर्ग से कलीम, अशफाक, साजिद, नदीम और आजम घायल हुए हैं। इनमें अनिल सेन और कलीम को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विवाद के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है, और स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post