MP News: श्री पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दिखाए तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब

दैनिक सांध्य बन्धु मंदसौर। श्रावण माह के आखिरी सोमवार को श्री पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री और मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा ने अपनी उपस्थिति से सवारी की शोभा बढ़ाई। 

सवारी के दौरान उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने अखाड़ा कलाकारों के बीच जाकर तलवारबाजी के करतब दिखाने की इच्छा व्यक्त की। कलाकारों से तलवार और ढाल लेकर उन्होंने अपनी तलवारबाजी की कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर सवारी में मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। उनके इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह पहली बार नहीं है जब उपमुख्यमंत्री ने तलवारबाजी का जौहर दिखाया हो। इससे पहले भी उन्होंने मल्हारगढ़ में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा में और नारायणगढ़ में बच्चों के साथ कबड्डी खेलते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। उनके इस जज्बे और कला के लिए लोगों में उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post