MP News: "देश में 30 साल बाद गृह युद्ध की संभावना, डेमोग्राफी पर विचार जरूरी": मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। रविवार को आयोजित एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश की बदलती डेमोग्राफी पर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने एक रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले 30 सालों में देश के अंदर गृह युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

विजयवर्गीय ने हिंदू समाज और त्योहारों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि हमें "हिंदू" शब्द को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज की रक्षा के लिए मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया। विजयवर्गीय ने समाज को जातिवाद के बंधन से मुक्त कर ताकतवर बनाने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि देश तभी ताकतवर बनेगा जब समाज एकजुट होगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग अंग्रेजों की "फूट डालो और राज करो" की नीति पर काम कर रहे हैं और हिंदू समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि हम देश के लिए राजनीति करते हैं और जब देश आगे बढ़ेगा, तो 140 करोड़ लोग भी आगे बढ़ेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post