दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्री विध्यासागर बिहार करमेंता में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता और ध्वजारोहण पार्षद सत्येंद्र (गुड्डा) चौबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता का पूजन और वंदन किया गया, जिसमें कॉलोनी के वरिष्ठ जनों का स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कॉलोनी के बच्चों, जिनमें आराध्या, तृप्ति, ओशी, आव्या, शानवी आदि शामिल थे, ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में कॉलोनी के प्रमुख सदस्यों, राजू चौकसे, जय प्रकाश तिवारी, सुमित अग्रवाल, अवधेश तिवारी, विनोद मिश्रा, ललिता राय और अन्य सभी कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग और योगदान रहा।
Tags
jabalpur
