दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर से COVID-19 की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी।
दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका COVID टेस्ट पॉजिटिव आया है और डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने अपने संदेश में लोगों से भी सतर्कता बरतने और अपना ख्याल रखने की अपील की।
यह तीसरी बार है जब दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले, वह अप्रैल 2021 और जनवरी 2022 में भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बार उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह कुछ समय तक लोगों से मुलाकात नहीं कर पाएंगे और इसके लिए क्षमा मांगी है।
