MP News: 11 सितंबर को पंचायत उपचुनाव, दो सरपंच और 66 पंच पदों के लिए मतदान, ईवीएम और मतपत्रों से होगी वोटिंग

दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। 11 सितंबर को पंचायत उपचुनाव का आयोजन होगा, जिसमें दो सरपंच और 66 पंचों के पदों के लिए मतदान किया जाएगा। सरपंच पद के लिए ईवीएम से और पंच पदों के लिए मतपत्रों से वोटिंग की जाएगी। यह उपचुनाव रूधि और जामकोटा ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है, जहां आदिवासी महिला सरपंच के निधन के बाद पद रिक्त हुए थे। चुनाव परिणामों की घोषणा 12 सितंबर को मतगणना के बाद की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post