jabalpur News: शराब ठेकेदार के कैशियर पर पूर्व कर्मचारी ने किया हमला, पहले पैसे लूटे फिर फेके कर हुए फरार

पीड़ित कैशियर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नेपियर टाउन में स्थित शास्त्री ब्रिज रोड पर शराब ठेकेदार नरेंद्र जयसवाल के ऑफिस के सामने एक गंभीर घटना घटी। जबलपुर के दावा बाजार के पास स्थित इस ऑफिस में ठेकेदार का कैशियर, राकेश शिवहरे, शराब दुकानों से नकदी लेकर आया था। जैसे ही वह ऑफिस पहुंचा, पूर्व कर्मचारी राकेश शर्मा ने उसे सड़क पर रोक लिया।

राकेश शर्मा ने राकेश शिवहरे से बहस शुरू की, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान राकेश शर्मा ने राकेश शिवहरे से 55 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद, राकेश शिवहरे ने तुरंत अपने मालिक नरेंद्र जयसवाल को फोन पर घटना की सूचना दी और ओमती थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ समय बाद, राकेश शर्मा ने ऑफिस के सामने लूटी गई राशि फेंक दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post