Jabalpur News: फिर विवादों में आ भाजपा नेता राममूर्ति मिश्रा, मंदिर की जमीन हड़पने के आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भाजपा नेता राममूर्ति मिश्रा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने उन पर आरोप लगाया है कि वह तिलवारा स्थित शाह नाला के समीप बने भूतेश्वर महादेव मंदिर और उससे लगी जमीन को हड़पकर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने तिलवारा थाने का घेराव किया और राममूर्ति मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों के दबाव के बाद पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भूतेश्वर महादेव मंदिर को ट्रस्ट बनाकर उसका संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post