MP News: छतरपुर पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली गिरफ्तार, पुलिस ने की पुष्टि

दैनिक सांध्य बन्धु छतरपुर। छतरपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। छतरपुर पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थीं और अंततः उसे ट्रैफिक थाने के पास से गिरफ्तार किया गया। 

हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी के बाद उसे कोतवाली थाने में रखा गया है, जहां पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। इस बीच, प्रशासन ने उसके अवैध निर्माण को पहले ही ध्वस्त कर दिया था, जिसमें उसने 20 करोड़ रुपये की लागत से एक हवेली का निर्माण किया था। 

हाजी शहजाद अली पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और उसकी गिरफ्तारी के बाद से कई नए राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। पत्थरबाजी के इस मामले में पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post