दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस विशेष मौके पर उन्होंने बताया कि जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 20 बंदियों को उनके अच्छे आचरण और व्यवहार के आधार पर रिहा किया गया है। जेल अधीक्षक ने रिहा हुए बंदियों को आगे की ज़िंदगी में समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की सलाह दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस कदम को समाज में पुनःस्थापना और सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Tags
jabalpur

