दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जबलपुर विकास प्राधिकरण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। समारोह के दौरान देश की प्रगति और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
Tags
jabalpur
