Jabalpur News: चरगवां पुलिस की कार्यवाही, जुए के अड्डे पर छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और बुलट मोटरसाइकिल जब्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में संगठित जुआ और सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में चरगवां थाना पुलिस ने उमरिया डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर 4 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 6,820 रुपये नकद और एक बुलट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार प्यासी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर विजय पटैल, प्रमोद दुबे, अभिषेक झारिया, और गोपी सिंह ठाकुर को पकड़ा, जबकि कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार जुआरियों की पहचान रन्नू पुरी गोस्वामी और अन्नू उर्फ अनिल गोटिया के रूप में हुई है।

गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मनीष बसेड़िया, प्रकाश सिंह पटैल, आरक्षक रंजीत पटैल, सोनू, सुनील, और संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post