MP News: बंगाल की बेटी के साथ घिनौनी हरकत व हत्या करने वाले दोषियों को मिले फांसी की सजा : एनएसयूआई

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में एनएसयूआई छात्र नेता तनय शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस जघन्य घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है, और एनएसयूआई ने मृतक डॉक्टर और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान तनय शर्मा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए इस घटना को देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार का प्रतीक बताया। उन्होंने मांग की कि इस घिनौनी हरकत के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। एनएसयूआई ने यह भी घोषणा की कि मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में तुषार खत्री, प्रतति चांडक, सिद्धार्थ गुप्ता, रोहित धाकड़, रक्षित राय, प्रिंस चौधरी, मोहित तिवारी, अनीशा गुप्ता, एकता सिंह, ओम चौकसे, और सलोनी पाठक सहित कई विद्यार्थी शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post