Jabalpur News: भाजपा नेता पर हमला, पार्षद को तलवार दिखाकर धमकाया, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात तीन बदमाशों ने जमकर उपद्रव किया। हथियारों से लैस आरोपियों ने पहले अधारताल मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश रजक को सड़क पर रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की। 

इसके बाद, अब्दुल हमीद वार्ड के पार्षद विमल राय के कटरा स्थित आवास में घुसकर बदमाशों ने तलवार लहराते हुए उन्हें धमकाया। आरोपियों ने पार्षद को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने मुकेश रजक का साथ दिया, तो उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने आरोपित गौरव जायसवाल, शिवांश पटवा, और अंकित विश्वकर्मा के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। 

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ये आरोपी अवैध शराब के व्यापार में लिप्त हैं और क्षेत्र में अपनी दहशत कायम करने के लिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post