MP News: जिला अस्पताल में अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़

दैनिक सांध्य बन्धु दमोह। जिला अस्पताल के महिला शिशु ओपीडी वार्ड में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की। शनिवार सुबह अस्पताल के सफाई कर्मियों ने जब ओपीडी सेंटर खोला, तो पाया कि वहां कंप्यूटर और अन्य उपकरण टूटे और बिखरे पड़े थे। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन को चौंका दिया है।

अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सुरेंद्र ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है ताकि अस्पताल की छवि धूमिल हो और लोगों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिल सकें। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाएगी। कोतवाली पुलिस को सूचना दी जा चुकी है और वे जांच में जुट गए हैं, हालांकि फिलहाल कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post