Jabalpur News: नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉ. मनदीप शर्मा ने संभाला कुलपति का कार्यभार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (वीयू) में नए कुलपति के रूप में डॉ. मनदीप शर्मा ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। डॉ. शर्मा का कार्यकाल पांच वर्षों के लिए निर्धारित है। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. सीता प्रसाद तिवारी और कुल सचिव डॉ. श्रीकांत जोशी ने उन्हें श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। 

इस अवसर पर डॉ. मनदीप शर्मा ने प्रो. तिवारी के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। डॉ. शर्मा ने यह भी कहा कि वे छात्रों के साथ समन्वय बनाकर विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post