दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 14 आवेदन पहले से लंबित थे। इस जनसुनवाई में ज्यादातर आवेदन अतिक्रमण हटाने, गरीबी रेखा की सूची में नाम जुड़वाने, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने, जमीन के पट्टे दिलाने, आवास एवं पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने, निजी भूमि से कब्जा हटवाने, सीमांकन और चिकित्सा सहायता से संबंधित थे।
कलेक्टर सक्सेना ने गंभीर प्रकृति के मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए दोनों पक्षों की बातें सुनीं और उचित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नरेंद्र श्रीवास्तव के खसरे में नाम दर्ज करने, राजुल टाउनशिप निवासी गजेंद्र जैन के पेंशन प्रकरण, सरपंच कुसली दुर्गेश सिंह की शिकायत पर आम रास्ता खोलने, रांझी सर्रा पीपर निवासी अमित वर्मा के नक्शा दुरुस्तीकरण, और पनागर निवासी मंदीना की पानी निकासी के लिए नाली संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए।
जनसुनवाई में मौजूद डिप्टी कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र अहाके, पंकज मिश्रा, और अभिषेक सिंह ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Tags
jabalpur
