Jabalpur News: शहर की यातायात व्यवस्था सुधार के लिए कलेक्टर ने गठित किए दल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर दीपक सक्सेना ने विधानसभावार ट्रैफिक प्लान तैयार करने के लिए अलग-अलग दल गठित किए हैं। इन दलों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीएसपी, और नगर निगम के आयुक्त द्वारा नामांकित अधिकारियों को शामिल किया गया है। 

कलेक्टर सक्सेना ने दल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्लान तैयार करने से पहले अपने क्षेत्र के विधायक से चर्चा करें और उनसे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक प्लान को शीघ्रता से प्रस्तुत किया जाए। साथ ही, इस प्रक्रिया में नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post