Jabalpur News: क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कट्टा-कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच और थाना तिलवारा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 

थाना तिलवारा के प्रभारी  ब्रजेश मिश्रा के अनुसार, आज सुबह क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर आईटी पार्क रोड फेस-2, बरगी हिल्स कॉलोनी रोड के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में दबिश दी। मौके पर एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। 

पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा और पूछताछ में उसने अपना नाम अनुराग उर्फ अनुज रजक, निवासी क्रेशर बस्ती, प्रेम किराना स्टोर के पास, थाना तिलवारा बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी टी-शर्ट के नीचे लोअर में एक देशी कट्टा और जेब में एक जिन्दा कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी से कट्टा और कारतूस को जब्त कर लिया और उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 

गौरतलब है कि आरोपी अनुराग उर्फ अनुज रजक पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post