दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने राइट टाउन निवासियों के साथ कलेक्टर दीपक सक्सेना से मुलाकात की और पंडित रवि शंकर शुक्ल स्टेडियम में खिलाड़ियों और मॉर्निंग-इवनिंग वॉकर्स से वसूले जा रहे प्रवेश शुल्क को लेकर शिकायत दर्ज कराई। मिश्रा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ठेकेदार द्वारा स्टेडियम में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही है।
कलेक्टर से मुलाकात के दौरान श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि कलेक्टर स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष हैं, इसलिए इस विषय पर उनका ध्यान देना आवश्यक है। कलेक्टर ने इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्मार्ट सिटी के सीईओ को फोन पर तलब किया। मिश्रा ने विश्वास जताया कि कलेक्टर जल्द ही इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और खिलाड़ियों तथा वॉकर्स को शुल्क में छूट दिलाकर राहत प्रदान करेंगे।
Tags
jabalpur
