MP Breaking News: प्रदेश में 9 IAS अफसरों के तबादले

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 9 IAS अफसरों का तबादला किया है। इस तबादला सूची में प्रमुख निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की राज्य सरकार में वापसी हुई है। उन्हें प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि सुखबीर सिंह को नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

दस अगस्त को आधी रात के बाद हुए तबादलों के बाद यह दूसरी बड़ी तबादला सूची है। इसमें एस कृष्ण चैतन्य को भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक और अवि प्रसाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद पर नियुक्त किया गया है। 

वहीं, हरदा हादसे के बाद हटाए गए ऋषि गर्ग को राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव और आर्थिक एवं सांख्यिकी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खाद्य आयुक्त रवीन्द्र सिंह को मंत्रालय में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अन्य तबादलों में अमित राठौर को वाणिज्यिक कर विभाग का प्रमुख सचिव और श्री मन शुक्ल को शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पूर्व एमडी सिबि चक्रवर्ती एम को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का आयुक्त सह-सचिव नियुक्त किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post