Jabalpur News: थाना बरेला अंतर्गत हुई नकबजनी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरेला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए 86 ग्राम सोने के जेवर, 150 ग्राम वजनी गली हुई चांदी, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी प्रमोद साहू के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित कर पतासाजी की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदेहियों की पहचान के बाद आरोपियों जितेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ जित्तू (34 वर्ष), सदा साहू (34 वर्ष), गोलू शर्मा (31 वर्ष), और दीपू विश्वकर्मा (29 वर्ष) को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

1 जुलाई 2024 को विजय सूर्यवंशी (55 वर्ष) निवासी आकर्ष इन्क्लेव ने थाना बरेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोसी जे.एन. पाण्डे का मकान, जो 7 अप्रैल 2024 से खाली था, में चोरी हो गई है। पाण्डे जी के घर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी व दराज खुले हुए थे। सूचना मिलने पर जे.एन. पाण्डे ने सोने और चांदी के जेवर चोरी होने की जानकारी दी। 

मामले की रिपोर्ट पर धारा 331(4) और 305(ए) भा.दं.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post