दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। NSUI ने "कैंपस चलो" अभियान के तहत श्रीराम महाविद्यालय में छात्रों के बीच जाकर NSUI का माँग पत्र वितरित किया और उन्हें अभियान और माँग पत्र की मुख्य बातों के बारे में विस्तार से समझाया। जबलपुर NSUI के उपाध्यक्ष अनुज यादव और छात्र नेता राहुल यादव ने बताया कि इस माँग पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं के हित में चार प्रमुख माँगें उठाई गई हैं।
इन माँगों में पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने, छात्रवृत्ति को लोक सेवा गारंटी में शामिल करने, 2024-25 के सत्र से प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराने, और "सबको शिक्षा-सबको प्रवेश" की नीति को लागू करने की माँग शामिल हैं। NSUI का यह आंदोलन जबलपुर के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों के बीच सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है और अगले दो महीनों तक जारी रहेगा।
इस मौके पर NSUI के कई प्रमुख छात्र नेता मौजूद थे, जिनमें मोहम्मद अली, अनुज यादव, राहुल यादव, अभिषेक दाहिया, वाज़िद क़ादरी, अभय ठाकुर, प्रिंस रजक, पुष्पेंद्र गौतम, और आदित्य सिंह शामिल थे।
Tags
jabalpur
