Jabalpur News: अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

File Photo

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
मौसम विभाग ने जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यह संभावना बंगाल की खाड़ी और उत्तरी बांग्लादेश में बने कम दबाव के क्षेत्रों के प्रभाव से है। मानसून की सक्रियता के चलते अलग-अलग स्थानों पर मौसम के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं, जिसमें कहीं तेज धूप और कहीं हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार को भी जबलपुर के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदल गया, जहां कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हुई, वहीं कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रही। 

तापमान की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान मानसून सीजन में अब तक कुल 1033 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली बारिश की खेप के कारण 23 और 24 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post