Astrology: आज का राशिफल


मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को संयम रखकर सुलझाएंगे, तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्या रहने की संभावना है, जिससे आपको टेंशन हो सकती है। 

वृष राशिः 

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं। 

मिथुन राशि : 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको संतान की ओर से खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। 

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। 

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। 

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आपकी सेहत बेहतर रहेगी और आपके काम समय से पूरे होंगे। आपके जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। 

तुला राशिः

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके किसी मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 

वृश्चिक राशिः

आज आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान मिलेगा। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे।

धनु राशिः 

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको किसी नए घर और मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलेगा। 

मकर राशिः 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 

कुंभ राशिः 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयासरत रंग लाएंगे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 

मीन राशिः 

आज का दिन आपके लिए किसी तनाव से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको किसी संपत्ति को लेकर कोई तनाव सता रहा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कोई खर्च परेशान कर सकता हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post