Jabalpur News: रहवासी क्षेत्र में घुसा पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर के भैंसादेही केवलारी में स्थित एक घर में देर रात एक पैंगोलिन के घुसने से हड़कंप मच गया। घर के लोग अजीबो-गरीब दिखने वाले इस वन्य प्राणी को देखकर घबरा गए और तुरंत ही डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ शर्मा ने बताया कि उन्हें रात करीब एक बजे अधारताल पुलिस के माध्यम से पैंगोलिन के घर में घुसने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि यह प्राणी विलुप्त प्रजाति का पैंगोलिन है, जिसकी उम्र लगभग डेढ़-दो वर्ष होगी। रेस्क्यू दल ने सुरक्षित तरीके से पैंगोलिन को पकड़कर सुबह डुमना के जंगल में छोड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैंगोलिन की तस्करी की जाती है, क्योंकि इसके शल्क का इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं में किया जाता है और इसकी खाल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी मांग है। इस रेस्क्यू अभियान में वन रक्षक शैलेष गौतम, सफदर खान, और रेस्क्यू दल प्रभारी गुलाब सिंह आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post