Jabalpur News: द्वि-दिवसीय सखी सावन मेला का भव्य समापन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गुंजन कला सदन महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सखी सावन मेला का आयोजन 16 और 17 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मेले का संयोजन सुश्री कौशल्या गोटिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत 16 अगस्त को पारंपरिक गीतों से हुई, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही, ज्ञानवर्धक पांच खेलों का भी आयोजन किया गया।

मेले के दूसरे दिन, 17 अगस्त को भेड़ाघाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हरित परिधानों में सजी महिलाओं ने अंताक्षरी कार्यक्रम का आनंद लिया। अंताक्षरी के लिए ग्रुपों के नाम नर्मदा, रेवा, पंचवटी, धुआंधार, 64 योगिनी आदि रखे गए। कार्यक्रम का समापन सहभोज और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी सखियों ने अगले सावन में पुनः मिलने का वायदा किया।

इस आयोजन में निर्णायक मंडल में श्रीमती छाया त्रिवेदी, श्रीमती शशिकला सेन, श्रीमती साधना जैन, दीपशिखा पांडेय, और मनोहर सोनी शामिल थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रमुख सखियों में सुश्री कौशल्या गोटिया, श्रीमती इंदिरा पाठक तिवारी, रेखा विनोद जैन, विनीता सिंह यादव, संगीता त्रिपाठी, और कई अन्य शामिल थीं। सुर साधकों और आर्केस्ट्रा के भाइयों के साथ इस मेले का सफल आयोजन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post