Jabalpur News: 19 अगस्त को नर्मदा स्वर्ण कलश की 108 परिक्रमा, राखी से होगा श्रृंगार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर हरे कृष्णा आश्रम, भेड़ाघाट से नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। चातुर्मास विश्राम के चलते इस बार परिक्रमा का आयोजन 19 अगस्त, सोमवार को सुबह 6:00 बजे से किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर नर्मदा स्वर्ण कलश की 108 परिक्रमा का संकीर्तन के साथ आयोजन होगा, जिसमें सावन के गीत गाते हुए भक्तजन भाग लेंगे।

इस परिक्रमा के दौरान लड्डू गोपाल जी, भगवान राधा-कृष्ण और तुलसी मैया की एक साथ 108 परिक्रमा की जाएगी। भगवान को राखी अर्पित कर भक्तगण उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 

इस आयोजन में उपस्थित होने की अपील नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं परिक्रमा के संरक्षक डॉ. सुधीर अग्रवाल, अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. शिव शंकर पटेल, और संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे ने की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post